वाराणसी, दिसम्बर 5 -- वाराणसी। भारत-रूस मैत्री की प्रगाढ़ता की कामना से नमामि गंगे की ओर से शुक्रवार को बाबा विश्वनाथ एवं माता गंगा की आरती की गई। आयोजन में प्रमुख रूप से नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला, डॉ.कमलेश कुमार, संतोष शर्मा, नितेश कुमार, चंद्रशेखर शर्मा, विश्वजीत त्रिपाठी, शांभवी मिश्रा एवं बड़ी संख्या में नागरिक शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...