अल्मोड़ा, सितम्बर 11 -- स्याल्दे। पंत चौक भाकुड़ा में भारत रत्न पं जीबी पंत की जयंती मनाई। उनकी प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इस दौरान भाषण प्रतियोगिता भी हुई। यहां ब्लॉक प्रमुख मथुरा दत्त डुंगरियाल, जिपं उपाध्यक्ष सुरेन्द्र नेगी, दुर्गा देवी, दर्शन नेगी, देवेंद्र रजवार, हिमांशु तिवारी, कमला कांत, चंपा नेगी, नवीन कांडपाल, हृदेश महेरा, गंगा पंचोली, कृपाल दत्त, आनन्द बिष्ट आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...