पिथौरागढ़, मार्च 7 -- पिथौरागढ़। भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 64वीं पुण्यतिथि पर नगर में कांग्रेस ने उन्हें याद किया। शुक्रवार को पूर्व दर्जा राज्य मंत्री महेंद्र लुंठी ने पंत के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश को आजादी दिलाने में भारत रत्न पंत ने अहम भूमिका निभाई। देश के प्रति उनके समर्पण ने लोकतंत्र और सामाजिक न्याय के आदर्शों को बढ़ावा दिया है। कहा कि उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने लोगों से उनके आदर्शों को अपनाने की अपील की। इस दौरान राजेंद्र भट्ट, महेश जोशी, प्रेम पुनेड़ा, विक्रम रावल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.