बदायूं, दिसम्बर 24 -- बदायूं। सीडीओ केशव कुमार ने बताया कि शासन स्तर से भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती/जन्म शताब्दी वर्ष के समापन के अवसर पर 25 दिसंबर को समारोह पूर्वक कार्यक्रम मनाये जाने के निर्देश दिये गये हैं। जिले में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती व जन्म शताब्दी वर्ष के समापन के अवसर पर राजकीय महाविद्यालय आवास विकास में कार्यक्रम होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...