लखनऊ, जनवरी 24 -- लखनऊ। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की ओर से उच्च शिक्षण संस्थानों में जातिगत भेदभाव रोकने के लिए लागू रेगुलेशन का भारत रक्षा दल ट्रस्ट ने विरोध जताया है। इसके संस्थापक श्रीनिवास राय ने नए प्रावधानों पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराते हुए इसे विनाशकाले विपरीत बुद्धि की संज्ञा से अलंकृत किया है। कहा कि जो वर्ग समुदाय इस बिल का विरोध कर रहा है उस वर्ग ने उपेक्षा के बाबजूद राष्ट्र प्रथम के भाव से साथ दिया है। इस वर्ग के लोगों के सब्र का इम्तिहान न लें। बिल की तत्काल समीक्षा कर जातीय विद्वेष को रोकें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...