मुजफ्फरपुर, फरवरी 16 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय की ओर से आयोजित भारत रंग महोत्सव के अंतर्गत मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय थिएटर महोत्सव का आयोजन रविवार को जिले में भी किया गया। इसमें विभिन्न सांस्कृतिक संस्था ने भाग लिया। मालीघाट में इन संस्थाओं की ओर पंचम वेद नाटक का मंचन किया गया। भारतीयम संस्था के सचिव अविनाश कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य एक साथ अनेक स्थानों पर इसका आयोजन कर विश्व कीर्तिमान स्थापित करना है। रंगकर्मी सुनील कुमार ने बताया कि इसका आयोजन पूरे भारत वर्ष के अलावा श्रीलंका एवं नेपाल में हुआ है। मुजफ्फरपुर जनहित प्रतिष्ठान के सचिव अरुण कुमार सिंह ने बताया कि भारतीय संस्कृति को विश्वस्तर पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से इसे आयोजित किया गया है। अभिनंदन के सचिव प्रभात कुमार रंजन ने ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.