रांची, जनवरी 31 -- रांची, वरीय संवाददाता। राजधानी के थिएटर प्रेमियों के लिए 2 फरवरी से डोरंडा स्थित शौर्य सभागार में पांच दिवसीय 'भारत रंग महोत्सव' शुरू होने जा रहा है। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) द्वारा आयोजित यह देश का सबसे बड़ा थिएटर फेस्टिवल है, जो इस वर्ष देश के 40 केंद्रों पर आयोजित हो रहा है। रांची महोत्सव के संयोजक पूर्णाशीष घोष ने बताया कि पूरे महोत्सव के दौरान देशभर में करीब 1500 नाटकों का मंचन होगा। इस आयोजन में मुंबई, कोलकाता, वाराणसी और लखनऊ जैसे सांस्कृतिक केंद्रों के कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को थिएटर की विविध शैलियों से रूबरू कराएंगे। महोत्सव का एक विशेष आकर्षण राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक विपिन कुमार द्वारा निर्देशित नाटक होगा। रांची में होने वाली प्रस्तुति 2 फरवरी - हम बिहार में चुनाव लाद रहे हैं (म...