पटना, फरवरी 24 -- भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) के पटना शाखा में मंगलवार को उपभोक्ता जागरूकता भारत यात्रा के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों एवं उपभोक्ताओं के बीच गुणवत्ता, मानकीकरण और उपभोक्ता संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम में लगभग 40 प्रतिभागियों, जिनमें अधिकारी, उपभोक्ता संगठन प्रतिनिधि, छात्र एवं अन्य हितधारक शामिल थे। यह अभियान भारतीय मानक ब्यूरो के सहयोग से कंज्यूमर कांफ्रेडेशन ऑफ इंडिया द्वारा 15 मार्च तक देशभर में चलाया जाएगा। मुख्य अतिथि के रूप में बीआईएस पटना के निदेशक एवं वैज्ञानिक ई. चन्द्रकेश सिंह ने आईएसआई मार्क और हॉलमार्क जैसे प्रमाणन चिह्नों के महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि मानकीकरण उत्पादों की गुणवत्ता, सुरक्षा और उपभोक्ता विश्वास सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता ...