नई दिल्ली, दिसम्बर 11 -- नई दिल्ली। सैमसंग ने भारत से 14,000 से ज्यादा पेटेंट फाइल किए हैं और कंपनी को उम्मीद है कि भारत सार्थक नई खोजों के साथ अगले दौर में दुनिया की अगुवाई करेगा। सैमसंग ने कहा कि उसने भारत में 30 साल पूरे कर लिए हैं और 1.11 लाख करोड़ रुपये के राजस्व के साथ सबसे बड़ी बहुराष्ट्रीय कंपनियों में से एक बन गई है। यह भारत की अकेली कंपनी है जो स्मार्टफोन से लेकर टीवी, और फ्रिज से लेकर एसी तक फैला पूरी तरह एकीकृत एआई इकोसिस्टम उपलब्ध कराती है। गैलेक्‍सी एआई (स्‍मार्टफोन, टैबलेट, वियरेबल्‍स), बीस्‍पोक एआई (रेफ्रीजरेटर, वॉशिंग मशीन और एसी) और विजन एआई (टेलीविजन एवं स्‍मार्ट मॉनीटर्स) तीनों स्‍मार्टथिंग्‍स प्लेटफॉर्म पर एक साथ काम करते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...