नई दिल्ली, अक्टूबर 15 -- राष्ट्रमंडल खेल के कार्यकारी बोर्ड ने बुधवार को 2030 राष्ट्रमंडल खेलों के प्रस्तावित मेजबान के रूप में अहमदाबाद के नाम की सिफारिश की और अंतिम फैसला 26 नवंबर को इसकी आम सभा की बैठक में लिया जाएगा। भारत को नाइजीरिया से प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा था लेकिन राष्ट्रमंडल खेल ने भविष्य के खेलों के लिए इस अफ्रीकी देश की मेजबानी की महत्वाकांक्षाओं को 'समर्थन और गति प्रदान करने के लिए एक रणनीति विकसित करने' का निर्णय लिया है, जिसमें 2034 खेलों की मेजबानी पर विचार भी शामिल है। राष्ट्रमंडल खेल ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ''राष्ट्रमंडल खेल के कार्यकारी बोर्ड ने आज पुष्टि की है कि वह 2030 शताब्दी राष्ट्रमंडल खेलों के लिए प्रस्तावित मेजबान शहर के रूप में भारत के अहमदाबाद की सिफारिश करेगा।'' विज्ञप्ति के अनुसार, ''अहमदाबाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.