हापुड़, मई 9 -- डीएवी पब्लिक स्कूल हापुड़ में प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी स्वर्गीय मेजर ध्यानचंद के पुत्र अर्जुन अवार्ड से सम्मानित अशोक कुमार सिंह का आगमन हुआ। उन्होंने छात्रों को संबोधित किया और उन्हें हॉकी खेल के संबंध में आवश्यक जानकारी दी। स्कूल के प्रबंधन ने अशोक कुमार का भव्य स्वागत किया। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अशोक कुमार सिंह ने कहा कि भारत में हॉकी ऐतिहासिक स्थान रखती है। अत:इसकी प्रतिष्ठा और गरिमा को बनाये रखने के लिए विद्यार्थियों में जागरूकता पैदा करनी आवश्यक है। यह एक लोकप्रिय खेल है। हॉकी एक ऐसा खेल है जो दो टीमों के बीच खेला जाता है। प्रधानाचार्य डॉ विनीत त्यागी ने कहा कि अशोक कुमार की पारिवारिक पृष्ठभूमि खेल जगत में प्रसिद्ध है। उनके पिता मेजर ध्यानचंद तत्कालीन हॉकी के महान खिलाड़ी थे। उन्हें हॉकी का जादूगर कहा जाता था। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.