विशेष संवाददाता, सितम्बर 29 -- उत्तर प्रदेश आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) को बड़ी सफलता मिली है। एटीएस ने पाकिस्तान के कई संगठनों के वीडियो से प्रेरित होकर भारत के हिन्दू धर्म गुरुओं की हत्या की साजिश रचने में लगे चार युवकों को गिरफ्तार किया है। इन युवकों ने काफी खतरनाक मंसूबे पाल रखे थे। युवकों ने कुबूला कि ये लोग भारत में शरीयत कानून लागू कराने के लिए वर्तमान सरकार का विरोध कराने में भी लगे थे। साथ ही कुछ शहरों में आतंकी हमला कराने की फिराक में भी थे। इसके लिए इन लोगों ने कुछ संगठनों से मिलकर रकम जुटाना शुरू कर दिया था ताकि वह हथियारों को खरीद सके और मुजाहिद्दी आर्मी बना सके। एटीएस के हत्थे चढ़े ये आरोपी सोनभ्रद, बस्ती, सुलतानपुर और कानपुर के हैं। इनके मोबाइल में कई आपत्तिजनक दस्तावेज और वीडियो मिले हैं। साथ ही फोन बुक में पाकिस्तान के साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.