प्रयागराज, दिसम्बर 18 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग में आयोजित द्वि-साप्ताहिक पुनश्चर्या पाठ्यक्रम का समापन शुक्रवार को हुआ। 'विकसित भारत विज़न-2047' के संदर्भ में भूगोल की नवीन प्रवृत्तियों और आधुनिक भू-स्थानिक तकनीकों पर केंद्रित रहा। प्रो. एआर सिद्दीकी ने कहा कि भारत में न केवल राष्ट्रीय विकास बल्कि वैश्विक रूपांतरण की अपार क्षमता है, जिसमें आधुनिक भूगोलवेत्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होगी। विभागाध्यक्ष प्रो. अश्वजीत चौधरी ने अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि कुलपति, केंद्रीय विश्वविद्यालय दक्षिण बिहार प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह ने भूगोल विषय की समकालीन प्रासंगिकता और राष्ट्रीय शिक्षा नीति के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए मानव संसाधन, कौशल एवं बौद्धिक क्षमता निर्माण की संभावनाओं को रे...