नई दिल्ली, जनवरी 29 -- भारत सरकार ने गुरुवार को संसद में पेश किए गए वार्षिक आर्थिक सर्वेक्षण में देश के युवाओं और बच्चों में बढ़ती 'डिजिटल लत' पर गहरा सरोकार व्यक्त किया है। सर्वेक्षण में सुझाव दिया गया है कि सोशल मीडिया और ऑनलाइन गैंबलिंग (सट्टेबाजी) ऐप्स तक पहुंच के लिए आयु-आधारित सीमाएं निर्धारित करने पर विचार किया जाना चाहिए। यह रिपोर्ट वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा केंद्रीय बजट पेश किए जाने से कुछ दिन पहले आई है। दरअसल वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बृहस्पतिवार को राज्यसभा में आर्थिक समीक्षा 2025-26 की प्रति सदन के पटल पर रखी। आर्थिक समीक्षा सरकार द्वारा पेश वह महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है जिसमें देश के लगभग हर आर्थिक मोर्चे की बारीक समीक्षा कर आगामी वर्ष में उसके विकास और उसके समक्ष आने वाली चुनौतियों को पेश किया जाता है।प्रमुख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.