गाजीपुर, फरवरी 15 -- दुल्लहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के देवा गांव स्थित स्वामी सहजानंद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती मनाई गई। परिसर स्थित स्वामी सहजानंद की आदमकद प्रतिमा पर लोगों ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद एक विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। वक्ताओं ने स्वामी जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता के रूप मे पधारे जगद्गुरू शंकराचार्य राजगुरू मठ शिवाला घाट काशी के पीठाधीश्वर दंडी स्वामी अनंतानंद सरस्वती ने कहा कि हम सब उस देश के रहने वाले हैं जहां कहकर नहीं, बोलकर नहीं, बताकर नहीं अपितु जीवन जी कर प्रेरणा दी जाती है। स्वामी सहजानंद ऐसे ही बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। धन्य है देवा गांव जहां स्वामी सहजानंद सरस्वती जैसे महापुरुष का जन्म हुआ। जिसने अपनी म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.