नई दिल्ली, फरवरी 20 -- Xiaomi ने हाल ही में भारत में अपना लेटेस्ट QLED X Pro 75 स्मार्ट टीवी लॉन्च किया है। अब कंपनी के एक एग्जीक्यूटिव ने बताया कि शाओमी भारत में चार स्मार्टफोन और एक टैबलेट लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है। इसके अलावा, कंपनी ने यह भी कंफर्म किया है कि वह जल्द ही देश में एक नया कंप्यूटिंग डिवाइस लॉन्च करेगी, जो या तो पतला और हल्का लैपटॉप या बैकलिट कीबोर्ड वाला टैबलेट हो सकता है। ये डिटेल्स कंपनी द्वारा Xiaomi 17 Ultra और Xiaomi 17 के ग्लोबल लॉन्च डेट अनाउंस करने के तुरंत बाद सामने आईं।शाओमी, Xiaomi Pad 8 लॉन्च करने की योजना बना रहा है एक्स पर एक पोस्ट में, शाओमी ने एक नए "कंप्यूटिंग" डिवाइस के लॉन्च का टीजर दिया है। पोस्ट में शाओमी ने कहा, "हमने टैबलेट कैटेगरी को फिर से डिफाइन किया है, लेकिन हम यहीं नहीं रुक रहे हैं"। हाल...