हरिद्वार, फरवरी 8 -- हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा है कि सनातन केवल परंपरा नहीं, बल्कि सभी पंथों को समेटे हुए धर्म है। उन्होंने कहा कि भारत में जन्मा हर व्यक्ति हिंदू और सनातनी है। यह ऐसा धर्म है, जो सभी धर्मों को अपने अंदर समाहित रखता है। भारत में सभी धर्म सुरक्षित हैं। पथरी के कटारपुर गांव में रविवार को आयोजित गौ रक्षा बलिदान दिवस एवं हिंदू सम्मेलन में त्रिवेंद्र सिंह रावत बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। उन्होंने पारसी धर्म का उदाहरण देकर कहा कि सीमित होने के बावजूद पारसी लोग भारत में सुरक्षित हैं। उन्होंने कटारपुर में गायों की रक्षा के लिए बलिदान देने वाले लोगों को नमन किया। उन्होंने बताया कि अंग्रेजी शासन में चार लोगों को फांसी और 125 को काले पानी की सजा दी गई थी। संत राहुल ध्यानी ने कहा कि हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह घर-घर गा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.