नई दिल्ली, मई 30 -- COVID-19 Updates: कोविड-19 एक बार फिर भारत में दस्तक दे चुका है। चीन, हांगकांग और सिंगापुर में केस बढ़ने के बाद अब भारत के कई राज्यों में संक्रमण के मामले और मौतों में इजाफा देखा जा रहा है। चिंता की बात यह है कि वायरस के चार नए वैरिएंट-JN.1, NB.1.8.1, LF.7 और एक अन्य वैरिएंट देशभर में फैल रहे हैं। ये वैरिएंट ओमिक्रॉन के सब-वैरिएंट हैं और तेजी से फैलते हैं, हालांकि अधिकतर मामलों में लक्षण मामूली ही देखे गए हैं।महाराष्ट्र में सबसे अधिक केस महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि गुरुवार को राज्य में कोविड-19 के 76 नए मामले सामने आए। एक विज्ञप्ति में बताया गया कि 1 जनवरी से अब तक राज्य में कुल 597 मामले सामने आए हैं। वर्तमान में 425 सक्रिय मरीज हैं जबकि 165 मरीज ठीक हो चुके हैं। विज्ञप्ति में बताया गया कि जनवरी से अब तक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.