नई दिल्ली, फरवरी 20 -- सैमसंग अपने नेक्स्ट-जेनरेशन फ्लैगशिप, Samsung Galaxy S26 Ultra को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है, और ग्लोबल अनाउंसमेंट के तुरंत बाद भारत में इसके बिक्री शुरू होने की उम्मीद है। कंपनी ने कंफर्म किया है कि उसका गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट 25 फरवरी को भारतीय समयानुसार रात 11:30PM बजे शुरू होगा। फिलहाल भारत में इसकी ऑफिशियल कीमत का खुलासा होना बाकी है, लेकिन अफवाहों से उम्मीद है कि S26 अल्ट्रा, S25 अल्ट्रा के आस-पास ही लॉन्च होगा, जिसकी कीमत 1,29,999 रुपये थी। चलिए एक नजर डालते हैं अब तक सामने आई डिटेल्स पर...अगले हफ्ते आ रहा Samsung Galaxy S26 Ultra एंड्रॉयड हेडलाइन्स ने सबसे पहले जो डिजाइन रेंडर शेयर किए हैं, उनसे पता चलता है कि S26 Ultra अपने पिछले मॉडल के मुकाबले थोड़ा ज्यादा बेहतर लुक देगा। फोन के 7.9 एमएम तक पतला होने ...