नई दिल्ली, मार्च 11 -- Smartphones Launch Today: आज भारत में तीन पावरफुल स्मार्टफोन्स लॉन्च होने वाले हैं। ये फोन्स Xiaomi, iQOO के हैं। अगर आप भी एक अच्छा और दमदार स्मार्टफोन्स खरीदने का मन बना रहे हैं तो ये फोन्स आपके लिए बेस्ट रहेंगे। शाओमी के फैंस के लिए आज बड़ा द‍िन रहेगा क्‍योंक‍ि कंपनी आज भारत में Xiaomi 15 सीरीज लॉन्‍च कर रही है। इस सीरीज में आपको शानदार फोटोग्राफी फीचर्स मिलने वाले हैं। तो वहीं iQOO Neo 10R को लेकर कंपनी का दावा है कि यह सेगमेंट का सबसे फास्ट चलने वाला फोन है। तो आइए लॉन्च से पहले आपको डिटेल में बताते हैं इन दोनों फोन्स के बारे में: iQOO Neo 10R की भारत में कीमत, उपलब्धता (लीक) iQOO Neo 10R अमेजन इंडिया और iQOO.com पर उपलब्ध होगा। फोन की परफॉरमेंस को टीज़ करते हुए, iQOO ने बताया है कि यह फोन 30 हज़ार से कम कीमत व...