नई दिल्ली, जनवरी 4 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली जिला पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने अवैध रूप से भारत में रह रहे दो अफ्रीकी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी नाइजीरिया से कारोबारी वीजा पर भारत आए थे और उसके बाद यहां से वापस नहीं गए। आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर यहां नौकरी करने लगे। आरोपी मिरासेले ओनीका और मोसेस चिनोसो को वापस उनके देश भेजने के लिए दिल्ली पुलिस ने एफआरआरओ की मदद से जरूरी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि इंस्पेक्टर गजेंद्र सिंह की टीम नए साल की पूर्व संध्या पर इलाके में गश्त के लिए निकली थी। गश्त के दौरान उन्होंने दो विदेशी नागरिकों को जांच लिए रोका। दोनों से उनके भारत में रहने के संबंधित दस्तावेज मांगे गए। लेकिन दोनों कोई भी वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सके। उन्हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.