उरई, नवम्बर 18 -- उरई। भारत मुक्ति मोर्चा के पदाधिकारियों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रट को सौंपा। इसमें ओबीसी, एससी, एसटी पर अत्याचार की घटनाएं बढ़ रही हैं। इस पर सरकार ध्यान नहीं दे रहीं हैं। इन्हीं समस्यओं को लेकर राज्यपाल से सरकार की शिकायत की। पदाधिकारियों ने कहा कि बस्ती के अंतर्गत बीते माह थाना लालगंज के गांव में पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। इसमें प्रशासन ने ठोस कदम नहीं उठाए। घटना के खुलासा के लिए जांच कमेटी को बर्खास्त कर उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। मासूम के परिवार एक करोड़ का मुआवजा व परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। डॉ. पवन कुमार व उनके साथ न्याय की मांग कर रहे लोगों पर दर्ज फर्जी मुकदमा वापस लिया जाए। आये दिन एससी एसटी, ओबीसी और माइनारिटी पर फर्जी मुकदमें लगाएं जा रहे हैं, ऐसे पुलिस ...