चतरा, अक्टूबर 16 -- चतरा, प्रतिनिधि। भारत मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा, राष्ट्रीय परिवर्तन मोर्चा एवं बहुजन क्रांति मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को जिला मुख्यालय में जनआक्रोश रैली निकाली गयी। इस दौरान रैली में शामिल लोग कई प्रकार के नारे लगा रहे थे। राष्ट्रव्यापी चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की गई है। इस आंदोलन का नेतृत्व वामन मेश्राम (राष्ट्रीय अध्यक्ष, भारत मुक्त मोर्चा, नई दिल्ली) करेंगे। संगठन ने कहा है कि देश में लोकतंत्र, संविधान और सामाजिक न्याय के सिद्धांत खतरे में हैं। वंचित, दलित, पिछड़ा, आदिवासी और अल्पसंख्यक वर्गों के अधिकारों की लगातार अनदेखी की जा रही है। इन मुद्दों को लेकर संगठन ने आंदोलन छेड़ने का निर्णय लिया है। आंदोलन चार चरणों में चलेगा -पहला चरण 10 सितंबर 2025 को जिला, तहसील एवं ब्लॉक स्तर पर जागरूकता ...