मथुरा, जनवरी 26 -- संस्कार भारती मथुरा महानगर द्वारा गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर भारत माता पूजन कार्यक्रम का आयोजन मसानी लिंक रोड स्थित गार्डन में किया गया। मुख्य अतिथि महापौर विनोद अग्रवाल ने भारत माता के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित किए। कार्यक्रम का शुभारंभ विशिष्ट अतिथि संस्कार भारती के संरक्षक उमेश गोयल और कार्यक्रम के संयोजक कन्हैया लाल अग्रवाल, संस्था के मार्गदर्शक शिव कुमार गुप्ता, सुरेन्द्र सक्सेना, अध्यक्ष अनूप माहेश्वरी, कार्यकारी अध्यक्ष रेखा माहेश्वरी द्वारा दीप प्रज्वलन करके किया। बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किए और कई बच्चों ने वंदे मातरम् गीत का मधुर स्वरों में गायन किया। बच्चों के लिए नींबू चम्मच दौड़, महिलाओं के लिए कुर्सी दौड़ और बचपन की याद दिलाने वाले पिड्डू फोड़, महिलाओं व पुरुषों के बीच रस्सा खींच आ...