कानपुर, फरवरी 4 -- रसूलाबाद। रसूलाबाद कस्बे के धर्मगढ़ मंदिर परिसर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा आयोजित हिन्दू सम्मेलन में भारत माता को विश्व गुरु बनाने के लिए संगठित होने का आह्वान किया गया। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने पर बुधवार को रसूलाबाद कस्बे के धर्मगढ़ मंदिर परिसर में हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में पहुंचे संघ के प्रांत प्रचारक श्रीराम जी ने संगठित होने पर जोर दिया। कहाकि भारत माता का वैभव पूरी दुनिया में बढ़ाने के लिए एक संगठित समाज की स्थापना करनी होगी। मुगलों से लड़ाई में हमारे सभी समाज के लोगों ने अहम भूमिका निभाई थी। हिन्दू समाज वसुदैव कुटुंबकम् की राह पर चलता है। हमारे समाज में कन्या का पूजन किया जाता है। हिन्दू के संगठित होने की ही शक्ति है, जो सीमा पर सेना मजबूत हुई है। पूरी दुनिया में...