बिजनौर, मार्च 24 -- गायत्री शक्तिपीठ पर रविवार को गायत्री महायज्ञ में आहुतियां देकर भारत माता के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दी गई। शक्तिपीठ पर व्यास पीठ से गायत्री साधक हुकुम सिंह शास्त्री और बिजेंद्र राठी ने यज्ञ कराया। बिजेंद्र राठी ने भारत माता के वीर सपूतों शहीद भगत सिंह राजगुरु और सुखदेव की वीर गाथा का बखान कर गायत्री मंत्र से हवन कर आहुतियां दिलवाईं। बिजेंद्र राठी ने वीर बलिदानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और बताया कि शहीद भगतसिंह सुखदेव और राजगुरु समेत हजारों अमर क्रांतिकारियों ने अत्याचारी अंग्रेजों को देश से बाहर निकालने के लिए अपना घर बार तो छोड़ा ही , अपना सर्वस्व अपना जीवन तक देश पर न्योछावर कर दिया। भूख प्यास की चिंता नहीं की। हजारों प्रकार के कष्ट सहे किंतु अपने लक्ष्य से नहीं डिगे। ऐसे भारत माता के वीर सपूतों को आज ...