कन्नौज, मई 18 -- तिर्वा, संवाददाता। कस्बे में शनिवार की शाम भारतीय जनता पार्टी द्वारा विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा रानी अंबतीबाई तिराहा से शुरू होकर ठठिया रोड चैराहा तक गई। यात्रा में शामिल लोग भारत माता के जयकारे लगा रहे थे। कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी घटना के बाद देश की सेना द्वारा पाकिस्तान में घुसकर आंतकवादियों पर की गई सर्जिकल स्ट्राईक की खुशी में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा कस्बे में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा कस्बे के रानी अबंतीबाई तिराहा से शुरू होकर ठठिया रोड चैराहा तक पहुंची। यात्रा में डीजे की धुन पर कई युवक थिरकते नजर आए। उसके पीछे बाइकों व पैदल चल रहे लोग भारत माता की जयकारे लगा रहे थे। तिरंगा यात्रा में पूर्व सांसद सुब्रत पाठक, भाजपा जिलाध्यक्ष कैलाश राजपूत, जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौ...