कौशाम्बी, अगस्त 10 -- भाजपाइयों ने रविवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत शक्तिपीठ कड़ाधाम क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान पूरा इलाका भारत माता के जयकारों से गूंज उठा। समापन से पहले कारगिल शहीद गुलाब चंद्र सविता की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें नमन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य की अगुवाई में देवीगंज बाजार से तिरंगा यात्रा की शुरुआत की गई। इसमें शामिल सैकड़ों देश प्रेमी हाथों में तिरंगा लिए देशभक्ति गीतों की धुन पर भारत माता के जयकारे लगाते रहे। भ्रमण करते हुए यात्रा कड़ा स्थित कारगिल शहीद गुलाब चंद्र सविता की स्मारक पर पहुंची। यहां कारगिल शहीद की प्रतिमा पर पूरी आस्था और विश्वास के साथ माल्यार्पण किया गया। उनकी शहादत को याद किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने सभी से शहीदों, उनके परिजनों और सैनिकों का सम्मान करने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.