सहारनपुर, मई 25 -- गंगोह की सड़कों पर तिरंगे के साथ शौर्य, सम्मान और देशभक्ति की अद्भुत गूंज देखने को मिली। ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता को समर्पित भारत शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में सबसे आगे एनसीसी कैडेट्स और सैकड़ों स्कूली बच्चे हाथों में तिरंगा लेकर भारतीय सेना और भारत माता की जय के नारे लगाते चल रहे थे। इनके पीछे तिरंगा लेकर पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. महेन्द्र सिंह, जिलाउपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, अजित राणा, दिनेश प्रमुख, जिपंस सुशील कम्हेडा, डा. औमपाल सैनी, पदम सिंह ढायकी, संजय कम्हेडा, विकास डुभर, पप्पू रादौर, श्याम सिंह पंवार, चौ. वीर सैन, मांगेराम प्रधान आदि चल रहे थे। इनके पीछे सैकडों बाईको पर सवार भाजपा कार्यकर्ता तसव्वुर दौलतपुर, हाजी नदीम, राव नाजिम, ललित जुखेडी, अजय ढायकी, सरताज कम्हेडा, र...