महाराजगंज, जनवरी 11 -- निचलौल, हिन्दुस्तान संवाद। न्याय पंचायत मिश्रौलिया स्थित भारत-नेपाल सीमा पर स्थित बैठवलिया में हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता अखिल भारतीय पर्यावरण संरक्षण के प्रमुख गोपाल आर्य ने कहा कि भारत माता की सेवा का वास्तविक अर्थ प्रकृति और संस्कृति की रक्षा है। उन्होंने यह भी कहा कि हिंदू समाज की संगठित शक्ति ही राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जितेंद्र पाल सिंह ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में जागरूकता, एकता और राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करते हैं। विभाग प्रचारक राजीव नयन ने कहा कि हिन्दू समाज की संगठित चेतना ही राष्ट्र की आत्मा है। कथा वाचक रामजी दास ने कहा कि सनातन धर्म केवल पूजा-पाठ नहीं, बल्कि जीवन जीने की वह पद्धति है। संचालन विशाल ने किया। कार्यक्रम में शशिकला सिंह, ...