श्रावस्ती, मई 24 -- कटरा। संवाददाता कटरा बाजार में भारतीय सेना के शौर्य की सराहना करते हुए तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाया गया है और जय जवान, भारत माता की जय का नारा लगाया गया। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और भारतीय सेना के पराक्रम को सम्मान देने के लिए भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज दूबे के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कटरा बाईपास से कटरा बाजार होते हुए तिरंगा यात्रा निकालकर सेना के शौर्य को सलाम कर सम्मान और आभार व्यक्त किया। मंडल अध्यक्ष मनोज दूबे ने कहा कि इतिहास में पहली बार परमाणु हथियार संपन्न देश के ऊपर ऐसी कार्रवाई की गई। पहली बार सिंधु जल समझौता तोड़ा गया। भारतीय वायु सेना के कार्रवाई से पाकिस्तान के लगभग प्रत्येक शहर के आतंकी ठिकानों और उनके...