रिषिकेष, जनवरी 25 -- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ डोईवाला की ओर से रविवार को वीर बाल दिवस और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर 'बाल पथ संचलन' का आयोजन किया गया। जिसमें नन्हें स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में अनुशासन और राष्ट्र प्रेम का अनूठा प्रदर्शन किया। इस दौरान समूचा क्षेत्र भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम' के नारों से गूंज उठा। डोईवाला स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में बाल स्वयंसेवक एकत्रित हुए। यहां से बाल स्वयंसेवक कदमताल करते हुए डोईवाला चौक पहुंचे और पुनः निर्धारित मार्ग से होते हुए वापस आशीर्वाद वेडिंग प्वाइंट पर पहुंचकर पथ संचलन का समापन किया। विभिन्न जगहों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर पथ संचलन का स्वागत किया। मुख्य वक्ता विभाग सह कार्यवाह मनोज ने बच्चों को वीर बाल दिवस के ऐतिहासिक महत्व से अवगत कराया। उन्होंने साहिबजादों के ...