रांची, अगस्त 14 -- रातू, प्रतिनिधि। लोट्स पब्लिक हाई स्कूल बाजपुर के सैकड़ों बच्चों ने गुरुवार को स्कूल परिसर से तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा स्कूल परिसर से निकलकर केवला मोड़, तिगरा चौक, गुड़ू होते हुए स्कूल पहुंची। तिरंगा यात्रा में शामिल बच्चे भारत माता की जय, वंदे मातरम्, जय हिन्द के नारे लगा रहे थे। बच्चों में इस यात्रा के प्रति गजब का उत्साह देखा गया। मौके पर प्राचार्य राजकुमार महतो ने कहा कि स्कूली शिक्षा के साथ-साथ बच्चों में राष्ट्रभक्ति की भावना होनी चाहिए। आज हम बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर हैं। हमें भी अपने राष्ट्र का सम्मान करना है। तिरंगा यात्रा में प्रखंड के कई समाजसेवी शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.