पाकुड़, नवम्बर 8 -- पाकुड़। राष्ट्रगीत वन्दे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्मरणोत्सव के तहत शुक्रवार को द्रोणा किड्स स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में देशभक्ति के रंगों से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्राचार्या एवं शिक्षकों द्वारा वन्दे मातरम के सामूहिक गायन से हुई। बच्चों ने देशभक्ति गीत, नृत्य एवं भाषण प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। छात्र-छात्राओं ने भारत माता की जय और वन्दे मातरम के नारों से माहौल को गूंजायमान कर दिया। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि वन्दे मातरम केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत की आत्मा और स्वतंत्रता संग्राम का प्रतीक है। इस गीत ने देशवासियों में आजादी का जुनून जगाया था और आज भी यह नई पीढ़ी को राष्ट्रप्रेम की प्रेरणा देता है। कार्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.