देवरिया, अगस्त 12 -- भाटपाररानी, हिन्दुस्तान संवाद। भाटपाररानी मंडल के तत्वाधान में मंगलवार को भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष विशंभर पांडेय की अध्यक्षता तिरंगा यात्रा निकाली। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पंडित गिरीश चंद तिवारी रहे। तिरंगा यात्रा नगर के बीआरडी इंटर कॉलेज से शुरू होकर नगर पंचायत तक पहुंची। जहां महात्मा गांधी की प्रतिमा पर मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों के द्वारा माल्यार्पण अर्पित किया गया। इस यात्रा में सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए हर कार्यकर्ता के हाथ में तिरंगा झंडा लहरा रहा था एवं भारत माता की जय, वंदे मातरम् का नारा गुंजायमान हो रहा था। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पंडित गिरीश चंद तिवारी ने कहा कि तिरंगा हमारे देश की आन, बान एवं शान है। राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का प्रती...