हाथरस, मई 18 -- आपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद सड़कों प दिखाई दिया जोश बागला इंटर कालेज से शुरु तिरंगा यात्रा विभिन्न बाजारों में घूमी ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद जोश हाथरस की सड़कों पर दिखाई दिया। हजारों की संख्या में राष्ट्रभक्तों ने अदम्य साहस और शौर्य को समर्पित भारत शौर्य तिरंगा यात्रा बागला इंटर कॉलेज से निकाली गई। जोकि शहर के विभिन्न बाजारों में होकर गुजरी। हर हाथ में तिरंगा था, मुट्ठीबंद हाथ उठते और जोशीली आवाज में भारत माता के जयकारे गूंजते रहे। कार्यक्रम की शुरुआत स्थानीय बागला इंटर कॉलेज के मैदान में लगाए गए विशाल पंडाल में एकत्रित होकर की गई। भारत शौर्य तिरंगा यात्रा बागला इंटर कॉलेज से शुरू होकर सासनी गेट चौराहा कमला बाजार,गुड़िहाई बाजार,सराफा बाजार, चूना वाला डंडा, आगरा रोड होते हुए शहीद पार्क पर समाप्त की गई। शहर के मुख्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.