औरैया, दिसम्बर 13 -- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में अछल्दा खंड में व्यापक गृह संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। संघ के स्वयंसेवक टोलियां बनाकर प्रतिदिन विभिन्न मंडलों के गांवों में घर-घर पहुंचकर भारत माता का चित्र, पत्रक, स्टिकर और शताब्दी वर्ष से संबंधित साहित्य वितरित कर रहे हैं। खंड कार्यवाह आचार्य योगेश मिश्रा ने बताया कि संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सात प्रमुख कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें गृह संपर्क अभियान दूसरा कार्यक्रम है। इसके तहत समाज के सभी वर्गों से संपर्क कर 'पंच परिवर्तन' विषय पर संवाद किया जा रहा है। शनिवार को पाता व हरचंदपुर मंडल के गांवों में अभियान चलाया गया, जिसमें जिला बौद्धिक प्रमुख हरिओम, खंड सामाजिक समरसता प्रमुख राजेश, शिवकांत, दिलीप सहित क्रियान्वयन टोली के स्वयंसेवक शामिल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.