मऊ, जनवरी 21 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। धर्म जागरण समन्वय की जिला इकाई की ओर से मधुबन में स्थित एक स्कूल के प्रांगण में भारत माता पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने और दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि धर्म जागरण समन्वय के प्रांत प्रमुख तारकेश्वर ने कहा कि हम सभी को अपनी भारत मां के संरक्षण, संवर्धन के लिए जीवन पर्यंत कार्य करना है। क्योंकि संपूर्ण विश्व में भारत ही एकमात्र ऐसी भूमि है, जिसे हमने माता का दर्जा दिया है। मनुष्य के जीवन में मां से ऊंचा किसी का स्थान नहीं है और हम सनातनियों ने अपनी जन्मभूमि को मां का स्थान दिया है। युवाओं के कंधों पर ही भारत को आगे बढ़ाने, समृद्ध शक्तिशाली बनाने व विश्व गुरु बनाने की जिम्मेदारी है। विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.