मिर्जापुर, दिसम्बर 14 -- मिर्जापुर। सकल हिंदू समाज के तत्वावधान में रविवार को नगर के अनगढ़ रोड स्थित एक गार्डन के मैदान में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघ चालक अधिवक्ता तिलकधारी ने कहा कि सामाजिक और राजनीतिक दृष्टिकोण से भारत में दो विचारधारा के लोग हैं। एक वह, जो भारत और भारत मां का सम्मान करते हैं और दूसरे वह, जो भारत को केवल जमीन का एक टुकड़ा समझते हैं। जो इस देश को और देश की मिट्टी को मां मानता है, वह इस राष्ट्र के लिए बलिदान देता है और वही नागरिक होने के साथ ही रहने के योग्य हैं। दूसरी तरफ वह भी हैं, जो विदेशियों के सह पर देश के अंदर रहकर देश को तोड़ने का प्लान करते रहते हैं। विशिष्ट अतिथि राज्य महिला आयोग की सदस्य नीलम प्रभात ने कहा कि भारतीय महिलाएं प्राचीन काल से पंच पर...