बहराइच, दिसम्बर 24 -- मोतीपुर। भारत भ्रमण पर निकले अखिल भारतीय यात्री रोविन उर्फ सनोज कुशवाहा के मिहींपुरवा नगर पंचायत पहुंचने पर नगर पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र मदेशिया ने अपने आवास पर स्वागत किया। रोविन कुशवाहा ने बताया कि उन्होंने 21 अक्टूबर 2022 से भारत भ्रमण की शुरुआत की थी और अब तक 28 राज्यों की यात्रा पूरी कर चुके हैं। इस दौरान वह करीब 27,700 किलोमीटर पैदल यात्रा तय कर चुके हैं। उत्तर प्रदेश के भी 44 जिलों का भ्रमण कर चुके रोविन का कहना है कि यह यात्रा केवल घूमने तक सीमित नहीं है बल्कि भारत की विविध संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक ताने-बाने को समझने का माध्यम है। उन्होंने बताया कि वे भारतीय संस्कृति पर आधारित एक पुस्तक लिख रहे हैं जिसके लिए विभिन्न राज्यों के रहन-सहन, लोक परंपराओं और लोगों के अनुभवों को संकलित कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.