औरैया, नवम्बर 18 -- सत्रह वर्षों से पैदल यात्रा कर देश-विदेश का भ्रमण कर रहा एक यात्री मंगलवार को मंडी समिति के सामने हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे एंबुलेंस से जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए शौ शैया जिला अस्पताल चिचौली रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार राजस्थान के सीकर निवासी 38 वर्षीय मानवेन्द्र मिश्रा पुत्र श्रवण कुमार वर्ष 2008 से पैदल यात्रा कर हिंदुस्तान भ्रमण पर निकले हुए हैं। यात्रा के दौरान वह श्रीलंका तक पहुंच गए थे और श्रीलंका से पैदल ही मानसरोवर की ओर जाते समय औरैया से होकर गुजर रहे थे। मंगलवार को जैसे ही वह मंडी समिति के पास पहुंचे, सामने से तेज रफ्तार में आ रहे छोटा हाथी लोडर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ...