सहारनपुर, जनवरी 11 -- सहारनपुर। रविवार को भारत भारती सामाजिक संगठन द्वारा एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें सहारनपुर इकाई का गठन किया गया। सर्वसम्मति से आध्यात्मिक एवं राष्ट्रवादी चिंतक डॉ. गोकरण दत्त शर्मा को अध्यक्ष, भूषण चौहान को उपाध्यक्ष, वरिष्ठ लेखक-कवि रामवीर राहगीर को सचिव, वीरेंद्र वतन को कोषाध्यक्ष, सुनील शर्मा को सह-कोषाध्यक्ष और पंकज शर्मा को सह-सचिव मनोनीत किया गया। इसके अलावा कृषि विशेषज्ञ व समाजसेवी मैनपाल सैनी, डेयरी व्यवसाय से जुड़े समाजसेवी जितेंद्र कांबोज और अनिल अरोड़ा को सदस्य बनाया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करने का संकल्प लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...