रामगढ़, अप्रैल 30 -- उरीमारी, निज प्रतिनिधि। भारत-भारती विद्यालय उरीमारी में कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया। झारखंड सरकार के निर्देश पर बच्चों को एल्बेंडाजोल की खुराक दी गई। बड़कागांव प्रखंड चिकित्सालय के तरूण शर्मा, प्रिय हेम्ब्रम, रूपा देवी, अर्चना टोप्पो की निगरानी में बच्चों को दवा की खुराक दी गई। इस अवसर पर विद्यालय के सचिव गोपाल यादव, निदेशक अनिमेष और अभिषेक यादव, प्राचार्य माहे आलम, उप प्राचार्य अर्जुन साव ने बच्चों को दवा की जानकारी देते हुए इसके फायदे के बारे में बताया। मौके पर नवीन पाठक, रंजीत कुमार, शिवजी साह, ललन कुमार, सुनील कुमार, सीमा श्रीवास्तव के अलावा कई अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...