रुडकी, दिसम्बर 1 -- भारत भाईचारा संगठन रुड़की का पहला स्थापना दिवस सोमवार को एक होटल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि सेवानिवृत न्यायमूर्ति लोकपाल सिंह ने कहा कि समाज में भाईचारा स्थापित करने के लिए महिलाओं का सम्मान और उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना आवश्यक है। इस दौरान भारत भाईचारा पुस्तक का विमोचन किया गया। इस दौरान सलीम खान, मो. ताहिर, कैप्टन जसबीर सिंह, कर्नल रावत, कर्नल शमशेर, प्रो. कमलेश चंद्रा, शमशाद, पूजा गुप्ता, अरशद हुसैन, देशबन्धु समेत बड़ी संख्या में लोगों मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...