गया, फरवरी 1 -- दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) में आयोजित भारत बौधिक्स राष्ट्रीय परीक्षा 2026 में 338 विद्यार्थी शामिल हुए। कुलसचिव प्रो. नरेंद्र कुमार राणा, डीसएसडब्लू प्रो. पवन कुमार मिश्रा के सहयोग से सलाहकार समिति के निर्देशन में परीक्षा हुई। परीक्षा समन्वयक डॉ. तरुण कुमार त्यागी ने बताया कि विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान की ओर से आयोजित बौद्धिक राष्ट्रीय परीक्षा में स्नातक एवं स्नातकोत्तर के 555 पंजीकृत विद्यार्थियों से 338 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। इस परीक्षा के प्रभावी आयोजन कुलपति के मार्गदर्शन में यह प्रक्रिया पांच चरणों में संपन्न की गयी। प्रथम चरण में भारत बोधिकस पुस्तकों की श्रृंखला का विमोचन, द्वितीय चरण में भारत बोधिकस पुस्तकों की समीक्षा एवं संविमर्श, तृतीय चरण में परीक्षा के महत्व एवं उद्देश...