रामनगर, फरवरी 2 -- रामनगर। पीएनजी महाविद्यालय में विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान की ओर से स्नातक व स्नातकोत्तर के छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित भारत बौद्धिक राष्ट्रीय परीक्षा में 124 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। सोमवार को परीक्षा प्रभारी डॉ. शरद भट्ट ने बताया कि परीक्षा के लिए 213 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया था। डॉ. सुभाष पोखरियाल और डॉ. मूलचन्द्र शुक्ल बताया कि प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र और विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर प्राचार्य प्रो. एमसी पाण्डे, डॉ. मूलचंद्र शुक्ल, परीक्षा प्रभारी डॉ. शरद भट्ट, डॉ. नीमा राणा, डॉ. सुभाष पोखरियाल, डॉ. मनोज नैनवाल, डॉ. हेमचंद्र भट्ट आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...