नई दिल्ली, फरवरी 16 -- भारत ने पाकिस्तान को रौंद कर रविवार को एक और बड़ी जीत दर्ज कर ली है। श्रीलंका के कोलंबों में खेले गए मैच के हीरो सलामी बल्लेबाज और विकेटकीपर ईशान किशन रहे। इस मौके पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने चुटकी ली है। उन्होंने T20 विश्व कप मैच को लेकर कहा है कि जगह और तारीख बदल सकती है, लेकिन नतीजे वही रहते हैं। खास बात है कि बॉयकॉट को लेकर पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच खेलने को लेकर भारी ड्रामा किया था। शाह ने एक्स पर लिखा, 'शानदार खेल खेला टीम इंडिया। फॉर्मेट, जगह और तारीखें बदल सकती हैं, लेकिन भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले का परिणाम कभी नहीं बदलता है। पूरी टीम को बधाई।' मैदान के बाहर विवाद के बाद भारत और पाकिस्तान का यह मुकाबला बेहद खास बन गया था। धड़कने तेज थीं और करोड़ों आंखें टीवी पर जमी थीं। मगर वही हुआ जो होता आया ह...