मधुबनी, जुलाई 2 -- मधुबनी। भारत मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा, राष्ट्रीय क्रिश्चियन मोर्चा, बहुजन क्रांति मोर्चा एवं राष्ट्रीय परिवर्तन मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को देशव्यापी भारत बंद कार्यक्रम के तहत विभिन्न स्थानों पर सड़क जाम कर विरोध जताया गया। शहर में स्टेशन चौक पर आंदोलनकारियों ने सड़क जाम कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सड़क जाम रहने से लगभग तीन घंटों तक अवागमन ठप रहा। मधुबनी-दरभंगा मुख्य मार्ग पर इस जाम से बस, बड़े वाहन, मालवाहक, ऑटो का परिचालन प्रभावित हुआ। जिससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग: इस आंदोलन का नेतृत्व भारत मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार, विजय कुमार ठाकुर, राम पुकार एवं राम इकबाल यादव ने संयुक्त रूप से किया। उन्होंने कहा कि ईवीएम मशीन...