अलीगढ़, फरवरी 2 -- खैर में यूजीसी बिल के फैसले के विरोध में एसडीएम को सौंपा गया ज्ञापन n कई सामाजिक संगठनों व व्यापारियों ने बंद रखे अपने प्रतिष्ठान n यूजीसी बिल को बताया सवर्ण समाज के हितों का विरोधी खैर, संवाददाता। यूजीसी के निर्णय के विरोध में आहूत भारत बंद का खैर कस्बे में व्यापक असर देखने को मिला। रविवार को कई सामाजिक संगठनों एवं व्यापारियों ने अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर विरोध प्रदर्शन किया। सुभाष चौक पर बड़ी संख्या में लोगों ने एकत्र होकर यूजीसी के फैसले के खिलाफ नारेबाजी की और इसे सवर्ण समाज के हितों के विरुद्ध बताया। भारत बंद के देशव्यापी आह्वान पर ब्राह्मण महासभा, अग्रवाल युवा संगठन, अंतरराष्ट्रीय वैश्य संगठन, व्यापार मंडल, क्षत्रिय सभा एवं अखिल भारत सवर्ण परिषद सहित विभिन्न संगठनों के सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ता सुभाष चौक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.