शामली, फरवरी 13 -- विधायक अशरफ अली खान ने जनपद के दलित युवाओं के भविष्य पर चिंता जताते हुए सदन में उठाई आवाज। लखनऊ में विधानसभा का सत्र चल रहा है, थानाभवन विधायक अशरफ अली खान ने सदन में सरकार से अपील करते हुए ध्यान आकर्षित किया और कहा कि अप्रैल 2018 में भारत बन्द आंदोलन के दौरान जनपद शामली के 105 लोगों पर एफआईआर दर्ज हुई थी। उसमें ऐसे ऐसे युवा भी हैं जिनका उस आंदोलन से कोई मतलब नहीं था वें या तो स्कूल या यूनिवर्सिटियों में पढ़ रहे थे साथ ही चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 60244 पुलिस भर्ती हुई जिसमें 30 बच्चों के नाम जनपद शामली से आए थे, लेकिन पुलिस वेरिफिकेशन ना होने कारण वें लोग अपनी नौकरियों से वंचित रह गए उनका भविष्य अंधकार में है।उन्होंने सदन के माध्यम से सरकार से उन मुकदमों को वापिस लेने की मांग रखी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.